August 8, 2026

उत्तराखण्ड जनजाति एवं अन्तर्राष्ट्रीय थारू सम्मेलन 2023 का आयोजन।

देहरादून 05 मार्च 2023,

खटीमा स्थित थारू विकास भवन में उत्तराखण्ड जनजाति एवं अन्तर्राष्ट्रीय थारू सम्मेलन 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य जनजाति महोत्सव के आयोजन हेतु उत्तराखण्ड जनजाति शोध संस्थान से धनराशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थारू समाज, हमारे लिए एक परिवार की तरह है और थारू समाज के उत्थान और कल्याण के लिए हमारी सरकार दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि थारू समाज का मजबूत और आत्मनिर्भर बनना देश और प्रदेश की उन्नति के लिए परम आवश्यक है।

इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, नेपाल से आये पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद मुनि, कृपा राम राणा, विधायक गोपाल सिंह राणा, थारू राणा परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.