June 26, 2026

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा:मतदान 4 मई और 11 मई:मतगणना 13 मई को।

देहरादून 10 अप्रैल 2023,

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मतदान दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 4 मई और दूसरे चरण का 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 493 नगर पंचायतें हैं।

4 मई को शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर में तथा

11 मई को मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही व मीर्जापुर में मतदाता होगा।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.