June 24, 2026

औद्योगिक संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की

देहरादून 23 सितंबर 2021, हरिद्वार के औद्योगिक संगठन हरिद्वार सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन, भगवानपुर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन, बहादराबाद इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन, रुड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास र्भेंट कर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए सरकारी खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने, निर्यात संवर्धन व अन्य सुविधाएं देने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक संगठनों को बताया कि, उद्योगों की बेहतरी के लिए सभी विभागों को परस्पर समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में राज्य में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हो इसके लिए उद्यमियों को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्य में औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए सड़कों का जाल परिवहन व्यवस्था कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है जिससे कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके।

इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, केतन भारद्वाज ,सुयश वालिया दिनेश कुमार आदि अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.