June 24, 2026

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली।

देहरादून 15 अगस्त 2022,

दिल्ली: भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय में पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी , प्रियंका गांधीऔर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की ‘आजादी गौरव यात्रा’ गांधी स्मृति पर पहुंची। गांधी स्मृति पर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, ‘दिल्ली की सड़कों ने आज आज़ादी की गौरव यात्रा का अनुभव किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कांग्रेसजनों का यही प्रण- आज़ादी हासिल की थी, अब इसे बचाएंगे भी।’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस यात्रा का मकसद यही है कि जिन देशवासियों, नेताओं ने इस देश की आज़ादी के लिए जान न्यौछावर की और जिनकी वजह से हम आज़ाद हैं उनको याद करें। हमें एकजुट होकर देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से करप्शन और परिवारवाद को देश की सबसे बड़ी चुनौती बताया। मीडिया के इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “मैं इन चीजों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

सोनिया गांधी ने सरकार के ‘नार्सिसिज्म’ (narcissism) की आलोचना की। पार्टी नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि, उन्होंने कुछ ऐसे राजनीतिक मुद्दे उठाए जो कि भाजपा का ‘आंतरिक’ मामला होना चाहिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.