June 24, 2026

कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

देहरादून 22 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: श्रावण मास में चलने वाले कावड़ यात्रा को श्रद्धा पूर्वक मुख्यमंत्री के निर्देश पर शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड सरकार संकल्पित है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिकारियों को निर्देश दिए हैं की उत्तराखंड में कांवड़ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। निर्देश पर आज हरिद्वार में नारसन बॉर्डर, बैरागी कैम्प, हर की पैड़ी समेत अन्य स्थानों पर कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय व एसएसपी डॉ. योगेन्द्र रावत ने कांवड़ियों का स्वागत किया।

कांवड यात्रा के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कांवड़ यात्रियों का देवभूमि उत्तराखण्ड में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए तथा उनकी सेवा में कोई कमी न रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भी बुधवार को हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर चुके हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.