September 25, 2026

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया करोड़ों रुपयों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण।

देहरादून 25 सितंबर 2021

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर करोडों रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाखकी धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।

राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। उन्होने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50 किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।

श्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज, बृजमोहन, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवान, क्षेत्र पंचायत दीपा देवी, प्रधान प्रतिमा देवी, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, विधानसभा प्रभारी दलबीर सिंह नेगी, परियोजना निदेशक सनातन, रमेश तिवारी एवं कैप्टन गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.