खड़गे की टिप्पणी पर सीएम धामी का पलटवार, बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी में मर्यादा का अभाव दिखाई दे रहा है। इस तरह की टिप्पणियां उनके संस्कारों और राजनीतिक आचरण को उजागर करती हैं। मुख्यमंत्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
सीएम धामी ने समाजवादी पार्टी पर भी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास प्रदेश के स्वाभिमान और सम्मान से जुड़ा है। राज्य के मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से अपने बयानों और राज्य आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
