June 24, 2026

तीन युवकों की गंगा नदी में बहने से मौत।

देहरादून 09 मार्च 2023,

ऋषिकेश में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की नदी में बहने से मौत हो गई है। दो युवक शिवपुरी ऋषिकेश स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। दोनों छात्र निजी संस्थान डीआईटी देहरादून से बीटेक कर रहे थे। ये छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता निवासी और उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी था।

ऋषिकेश में ही एक अन्य दुर्घटना में लक्ष्मण झूला में वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी शोभित यादव (30) दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था। गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट आ गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में बहे तीनों युवकों को तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.