March 5, 2026

थराली में मलबा और बोल्डर के मकानों के ऊपर गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत।

देहरादून 22 अक्टूबर 2022,

उत्तराखंड : चमोली के थराली में भूस्खलन के कारण मलबा और बोल्डर के मकानों के ऊपर गिरने से , एक परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शनिवार सुबह पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है।

मौके पर पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। चारों शव मलबे से बाहर निकाल दिए गए हैं। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी थराली में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मलबे और बोल्डर गिरने से दो अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद राजस्व पुलिस की टीम पैनगढ़ गांव पहुंची। जहां पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त हुए मकान से चार शवों को निकाला गया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य

मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनमें देवानंद (57) पुत्र माल दत्त सती, बचुली देवी पत्नी माल दत्त सती (75), घनानंद पुत्र माल दत्त सती (45),सुनीता देवी (37) पत्नी घनानंद शामिल हैं।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.