June 26, 2026

देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में पंडित सुभाष चंद्र जोशी प्रदेश अध्यक्ष व डा. वी डी शर्मा प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए हैं।

देहरादून 03 मई 2022

उत्तराखंड: देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में पंडित सुभाष चंद्र जोशी प्रदेश अध्यक्ष व डा. वी डी शर्मा प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी विजय जायसवाल व सहायक चुनाव अधिकारी सोमपाल सिंह ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी दी है।

इनके अतिरिक्त सूर्य प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार छाबड़ा कोषाध्यक्ष, मनमोहन बधानी संयुक्त सचिव, गीता पांडेय प्रचार सचिव, एस एन उपाध्याय संरक्षक सलाहकार चुने गए। सतीश आर्य, कमल बख्शी, ऋतुराज गेरोला, अमित आहूजा व रजत शर्मा सदस्य कार्यकारिणी चुने गए।

सर्वश्री अजय कांबोज, अशोक खन्ना, वी के शर्मा, अनिल वर्मा, कृष्ण गोपाल, विनोद उनियाल संस्थापक संरक्षक घोषित किए गए।

इस अवसर डा.चंद्र सिंह तोमर मयंक, एम.आर. ध्यानी,हर्षनिधि शर्मा, प्रशांत बक्शी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.