Recent Posts

February 8, 2026

देश के जांबाज सेनापति सीडीएस जनरल बिपिन रावत सदैव के लिए पंचतत्व में विलीन हो गये: 17 तोपों की सलामी दी गई।

देहरादून10 दिसंबर 2021,

दिल्ली: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ किया गया। उनकी बेटियां कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी। 17 तोपों की सलामी दी गई। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली छावनी में बरार स्क्वायर अंत्येष्टि स्थल पर हुआ। देश के जांबाज सेनापति सदैव के लिए पंचतत्व में विलीन हो गये। अंतिम संस्कार के दौरान, भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जनरल रावत अमर रहें’ जैसे उद्घोष अंत्येष्टि स्थल पर गूंज रहे थे।

आधिकारिक आवास 3 कामराज रोड नई दिल्ली से शुरू हुई। जिसमें जनरल रावत और उनकी पत्नी का शव रखा था। रास्ते में लोगों ने अपने वाहन रोककर भी देश के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी। हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों के निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है।

तिरंगे में लिपटे ताबूत में रखे जनरल रावत के पार्थिव शरीर को जैसे ही फूलों से सजी तोपगाड़ी में रखा गया, लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जनरल रावत अमर रहें’ जैसे नारे लगाए। तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का दुखद निधन हो गया था।

जनरल रावत के दिल्ली स्थित आवास  पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा कई अन्य गणमान्य लोगों ने आज जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

पालम एयरबेस से शुक्रवार सुबह को जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि शंकर प्रसाद और भारत में ब्रिटेन के राजदूत अलेक्जेंडर एलिस समेत कई अन्य नेताओं ने भी जनरल रावत के आवास पहुंच कर उन्हें और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी, द्रविड मुनेत्र कषगम की नेता कनिमोझी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.