June 24, 2026

देहरादून जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में दिए निर्देश।

देहरादून 21 सितम्बर 2022 ,

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की है।

देहरादून जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 भूमि अधिग्रहण की प्रगति तथा मसूरी टनल की प्रगति के साथ ही माजरा-आशारोड़ी परियोजना के संबंध में कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को गैर फलदार वृक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुआवजा वितरण में तेजी लान के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पोट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कास्तकारों/भू-स्वामियों जिनको मुआवजा वितरित किया जाना है के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, पीडीएनएचएआई पी.के मौर्य, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एस.एस नेगी, एनएचएआई प्रबंधक सुनील सिसोदिया, उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.