June 24, 2026

देहरादून 02 अक्टूबर 2022, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुज़फ़्फ़रनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर आज रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने शहीद स्थल के लिए अपनी भूमि दान करने वाले दिवंगत महावीर शर्मा की स्मृति में शहीद स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम- रामपुर, सिसौना, मेघपुर एवं बागोंवाली ग्रामवासियों की सहृदयता एवं जन भावना के दृष्टिगत 2016 में बनाए गए जन मिलन केन्द्रों का पुनर्निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा भी की। श्री धामी ने भावुक होते हुए कहा कि,”राज्य निर्माण के लिए सही गई कठोरतम पीड़ाओं में से एक रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर मैं उत्तराखण्ड के एक-एक आंदोलनकारी को दंडवत नमन करता हूं। हम शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरुप राज्य का निर्माण करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट , केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल , राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ( यूपी सरकार) कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे।

देहरादून 02 अक्टूबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुज़फ़्फ़रनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर आज रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल में राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने शहीद स्थल के लिए अपनी भूमि दान करने वाले दिवंगत महावीर शर्मा की स्मृति में शहीद स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने ग्राम- रामपुर, सिसौना, मेघपुर एवं बागोंवाली ग्रामवासियों की सहृदयता एवं जन भावना के दृष्टिगत 2016 में बनाए गए जन मिलन केन्द्रों का पुनर्निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा भी की।

श्री धामी ने भावुक होते हुए कहा कि,”राज्य निर्माण के लिए सही गई कठोरतम पीड़ाओं में से एक रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर मैं उत्तराखण्ड के एक-एक आंदोलनकारी को दंडवत नमन करता हूं। हम शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरुप राज्य का निर्माण करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट , केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल , राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ( यूपी सरकार) कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.