June 24, 2026

नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़े: मुख्यमंत्री श्री धामी।

देहरादून 02 जनवरी 2023,

नव वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

श्री धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।

सभी ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी सभी को नव वर्ष की बधाई दी तथा नव वर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़े, ऐसी कामना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.