October 5, 2026

पर्यटन मंत्री ने घोड़ा खच्चर संचालकों को लाइसेंस जारी करने के संबंध में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए।

देहरादून 06 मई 2023

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घोड़ा खच्चर संचालकों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि उनके साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। उन्होनें जिलाधिकारी को जनपद के घोड़ा खच्चर संचालकों को लाइसेंस जारी करने के प्रावधान के संबंध में न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जल्द दाखिल करने के भी निर्देश दिए हैं।

घोड़ा खच्चर संचालकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के संज्ञान में लाया गया कि, जनपद चमोली के घोड़ा खच्चर-संचालकों को केदारनाथ यात्रा में लाइसेंस नहीं मिल पा रहे हैं जिससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्री महाराज ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए कि इस मामले में न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जल्द दाखिल की जाए। श्री महाराज ने बताया कि शासन में भी इस मामले को लेकर उनकी अधिकारियों से वार्ता हुई है। बताया गया कि केदारनाथ यात्रा में घोड़े खच्चरों की सीमा का भी प्रावधान है। जिसके कारण चमोली के घोडा-खच्चर संचालकों को अपेक्षित तौर पर लाइसेंस जारी नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर डीएम रुद्रप्रयाग को साफ तौर पर निर्देश दे दिए गए हैं कि यदि इसमें दिक्कत आ रही है तो तत्काल पुनर्विचार याचिका दाखिल की जानी चाहिए। उन्होने इसके लिए तत्काल पुनर्विचार याचिका के लिए पत्र तैयार कर शासन को भेजने के भी निर्देश दिए हैं ताकि शासन के स्तर से न्यायालय में पुनर्विचार याचिका जल्द दाखिल की जा सके।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.