पहाड़ के बाद अब मैदान में भी गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। पीलीपड़ाव से गैण्डीखाता जा रहे दो व्यक्तियों पर गांव से कुछ ही दूरी पर गुलदार ने हमला कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए श्यामपुर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।