October 5, 2026

पूर्वोत्तर भारत के छात्रों के दल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

देहरादून 7 फरवरी 2023,

“अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन” के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आये छात्रों के दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। छात्रों ने देहरादून एवं मसूरी के भ्रमण के अनुभवों को मुख्यमंत्री श्री धामी के साथ साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के साथ उत्तराखण्ड की कई मामलों में समानता है। इस प्रकार की अध्ययन यात्राएं एक दूसरे राज्य की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर प्रदान ही नहीं करती बल्कि जन कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों और देवभूमि उत्तराखण्ड के बीच प्राचीन काल से ही एक अनूठा संबंध रहा है। अपने असीम नैसर्गिक सौंदर्य व सतरंगी लोक संस्कृति से परिपूर्ण पूर्वोत्तर राज्यों से पधारे छात्र इस संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, राम सिंह कैड़ा, यात्रा संयोजक चाऊ खगंको वाय लोंग, प्रांत अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह के साथ पूर्वोत्तर के छात्र-छात्रायें करजुम करलो, अत्तमची आर. मारक, पेई पानी गोदक, मोनिता जमातिया, संगे कामरो, लालरिनफेली आदि उपस्थित थे

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.