June 26, 2026

पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी प्रतिबंधित करेगा।

देहरादून 10 अप्रैल 2023,

उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) प्रतिबंधित करने जा रहा है। पुलिस ने इन पेपर लीक में संलिप्त अभ्यर्थियों की सूची चयन आयोग को उपलब्ध करा दी है। यूकेएसएसएससी इन्हें नोटिस जारी करने जा रहा है। लोक सेवा आयोग ऐसे अभ्यर्थियों पर प्रतिबंध लगा चुका है

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे। आयोग ने इन भर्तियों को रद्द कर दिया था, जिनका आयोजन अब अप्रैल, मई और जून में कराने की योजना है। एसटीएफ ने मामले की जांच की थी, जिसमें न केवल अभ्यर्थी बल्कि पेपर लीक से जुड़े आरएमएस कंपनी के मालिक सहित कई आरोपी जेल में हैं, अथवा जमानत पर हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अभी तक पेपर लीक के 105 आरोपी अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा चुका है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.