देहरादून मार्च 2022,
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पावन पर्व पर ट्वीटर पर महाशिवरात्रि की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि,”महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।”
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बनखंडी मंदिर में “महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान की अराधना की है। यहां पर उन्होंने उत्तराखंड वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने “महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान से प्रार्थना की है कि हमारा राज्य तेज गति से आगे बढ़े, लोग स्वस्थ रहें और लोगों की हर मनोकामना पूरी हो।”