October 5, 2026

महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

देहरादून 30 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदलकर बदरीनाथ विधानसभा सभा सीट से दो बार विधायक रहे महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंप दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी किए गए 30 जुलाई के पत्र के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पत्र में निर्देशित किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

अभी तक प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के तेज तर्रार और अनुभवी नेता मदन कौशिक थे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने गढ़वाल से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर गढ़वाल और कुमाऊं के राजनीतिक समीकरण को साधा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष गढ़वाल से बैठा है जाने की कयास राजनीतिक पंडित पहले से ही लगाए हुए थे। नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से उनके देहरादून स्थित आवास में मुलाकात की है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.