June 25, 2026

मुख्यमंत्री ने राजौरी जम्मू कश्मीर के ऑपरेशन त्रिनेत्र के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

देहरादून 06 मई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट में जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आतंकवादियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल लांस नायक सचिन सिंह रावत ने जिनका पार्थिव शरीर शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद लांस नायक सचिन सिंह रावत को पूरे सैनिक सम्मान के साथ नमन कर व पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए चमोली जिले के गैरसैण ब्लाक के कुनिगाड गांव निवासी लांस नायक सचिन सिंह रावत उधमपुर यूनिट में 9 पैरा में कमांडो में तैनात थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.