June 25, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

देहरादून 14 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भगवान महावीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी। भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.