June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून 23 जून 2022,

दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड हेतु जीएसटी क्षतिपूर्ति को जून, 2022 से आगे बनाए रखने, राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान स्थापित करने एवं कुमाऊँ के पौराणिक मंदिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन” को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के जल्द सुचारू संचालन के लिये संबंधित को निर्देशित किये जाने के साथ ही टीएचडीसी की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25% अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र से सहयोग का भी अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री जी का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास कर रहा है। उनकी अपेक्षा अनुसार वर्ष 2025 में राज्य के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.