June 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया।

देहरादून 04 दिसम्बर 2022,

उत्तराखंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से स्मार्ट सिटी देहरादून प्रोजेक्ट के अन्तर्गत आईएसबीटी क्लेमनटाउन से मालदेवता एवं आईएसबीटी से सहसपुर रोड पर 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन बसों के आने-जाने की समय-सारणी की आमजन को जानकारी हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल , गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक श्रीमती सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती सोनिका उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.