June 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

देहरादून 12 जनवरी 2023,

चमोली : आज जोशीमठ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आइटीबीपी, एनडीआरएफ और भू-धंसाव की जांच में लगे विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से वार्ता कर जोशीमठ में भू-धंसाव के कारणों पर चल रहे अध्ययन और शोध के बारे में भी जानकारी ली।

अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री धामी ने जोशीमठ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करते हुए सभी से आपदा की घड़ी में शासन-प्रशासन के साथ सहयोग करने अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनके जान-माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों के मकान, दुकान, व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, उन सभी को अंतरिम सहायता के रूप में 1.50 लाख रुपए तात्कालीक रूप से दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रभावितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। कतिपय लोग जोशीमठ को लेकर गलत माहौल बना रहे हैं, इससे हमारे लोगों का नुकसान हो रहा है और उनकी आर्थिकी प्रभावित हो रही है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.