June 24, 2026

प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना जरूरी: मुख्य सचिव।

देहरादून 9 फरवरी 2023,

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। स्कूलों में कक्षाओं की आवश्यकता के अनुरूप कक्षों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान और कंप्यूटर आदि भी उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छे प्रोजेक्ट के लिए किसी भी प्रकार से बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।

दूसरी बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि,प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि ईको टूरिज्म के क्षेत्र में पर्यटन, वन, आयुष और अन्य विभाग अपने-अपने स्तर पर विभिन्न कार्य कर रहे हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि देश-विदेश में हर्बल उत्पादों की बहुत अधिक मांग है। उत्तराखण्ड इस मांग को पूरा करने में बहुत ही अधिक सक्षम है। साथ ही, पर्यटन गतिविधियों में हॉर्टी टूरिज्म के साथ जोड़कर ईको टूरिज्म की दिशा में कार्य किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव सचिव कुर्वे, बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं विजय कुमार यादव ,सचिव, रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.