June 24, 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि. गुरमीत सिंह ने कहा कि परमार्थ निकेतन दिव्य, भव्य और पवित्र स्थल है ।

देहरादून 04 जून 2022,

ऋषिकेश: स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज के 70 वें जन्म दिवस समारोह में प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रि. गुरमीत सिंह ने कहा कि परमार्थ निकेतन दिव्य, भव्य और पवित्र स्थल है । स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज सेवा भाव के साक्षात स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज ने 62 साल की सच्ची सेवा की है, उन्होंने हमेशा गंगा, पर्यावरण, गरीबों एवं राष्ट्र और समाज के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा जो लोग समाज की सेवा करते हैं उन्हें प्रभु का आशीर्वाद होता है।

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की धरती देवों, ऋषियों और सैनिको की भूमि है। ऋषि-मुनियों, ज्ञानी-संतों के मार्गदर्शन में भारत को विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। भारत की महान संस्कृति, समृद्धशाली विरासत ही है जो हमारे अतीत को स्वर्णिम बनाती है। स्वामी चिदानंद सरस्वती जी द्वारा भारतीय संस्कृति को विदेशों तक प्रचारित किया जा रहा है।

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज का यह जन्म उत्सव सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, और इस सप्ताह का आज का यह दूसरा दिन संस्कृति और विरासत की रक्षा को समर्पित किया गया है।

इस दौरान केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल एवं उद्योगपति विनोद कुमार को गंगा वाणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परमार्थ निकेतन द्वारा राज्यपाल को ‘‘इनसाइक्लोपीडिया ऑफ हिंदुज्म’’ पुस्तक भेंट की गई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.