December 17, 2025

राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सतुंलन बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है: मुख्यमंत्री श्री धामी।

देहरादून 14 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ओएनजीसी देहरादून में उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ओएनजीसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हुए ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री श्री धामीने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगे। ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सतुंलन बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य की अवधारणा में पर्यटन एवं ऊर्जा आर्थिकी के मूल आधार थे, इस पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाएं राज्य को जल्द मिले, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से अनुरोध किया गया है।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा श्रीमती रंजना राजगुरू, अपर सचिव ऊर्जा डॉ. अहमद इकबाल, कार्यकारी निदेशक ओएनजीसी आईसाई.राम, उप महाप्रबंधक श्रीमती आरएस.नारायनी आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.