रामायण में रावण के पात्र को अभिनीत करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन।
 
        देहरादून 6 अक्टूबर 2021,
दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारित रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में रावण पात्र का जीवंत अभिनय करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। वह 82 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे। इस कारण वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गए थे।

 
                         
                 
                 
                 
                 
                