Recent Posts

May 11, 2026

राष्ट्रमंडल खेल, 2022.

देहरादून 04 अगस्त 2022,

दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के छठे दिन भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। लवप्रीत सिंह के कांस्य पदक के बाद, जुडोका तूलिका मान ने 78 किलोग्राम से अधिक वर्ग में रजत पदक जीता, भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने पुरुषों के 109 किलोग्राम से अधिक वर्ग में कांस्य पदक जीता, सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता और तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में भारत का पहला कांस्य पदक जीतकर एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया। 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 18 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.