June 27, 2026

राहुल गांधी और कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं के बीच ट्विटर पर वार पलटवार।

देहरादून 09 अप्रैल 2023,

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं के बीच ट्विटर पर वार पलटवार जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरदित्य सिंधिया, हिमंत बिस्वा सरमा, गुलाम नबी आजाद, और पार्टी छोड़ने वाले कुछ अन्य नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, इनके द्वारा अडाणी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है।

उन्होंने ट्विटर पर अडाणी का हवाला देते हुए गुलाम नबी आजाद सिंधिया, किरण रेड्डी और अनिल एंटनी के नाम लिखे और कहा, ” ये सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है – अडाणी की कंपनियों में बीस हजार करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है।”

राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़ने वाले उन नेताओं पर टिप्पणी की है जिन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ”राहुल गांधी कभी भी न मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, न आक्रोश व्यक्त करते हैं, लेकिन जिस तरह की बयानबाजी उन लोगों ने की है, चाहे वो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हो, चाहे राहुल गांधी के खिलाफ हो, उसकी हम जितनी निंदा करें वो कम है।

रिट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पुनः हमला किया है। उन्होंने कहा, ”यह हमारी विनम्रता थी कि हमने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड के बारे में कभी नहीं पूछा। हिमंत सरमा ने अदालत में मिलने का संकेत दिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.