June 24, 2026

हिमाचल में कांग्रेस और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया।

देहरादून 08 दिसंबर 2022,

हिमाचल और गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने हिमाचल में कांग्रेस और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। वही दिल्ली एमसीडी के चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है। भारतीय जनता पार्टी के हाथ से हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी निकल गए हैं।

भाजपा की गुजरात विधानसभा में ऐतिहासिक जीत बरकरार है। भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीट पर कब्जा किया है। कांग्रेस पार्टी 17 सीटों पर सिमट गई है। अपनी पार्टी में गुजरात में 4 सीटों पर अपना खाता  खोला है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 साल बाद भारतीय जनता पार्टी के सत्ता छीनी है। विधानसभा के 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में 25 सीटें आई हैं। आदमी पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.