Recent Posts

February 9, 2026

हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज 50 हेल्थ एटीएम मुहैय्या करेगा।

देहरादून 25 मार्च 2023,

हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज सीएसआर के तहत उत्तराखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज चार धाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर एंड सी एस आर के मध्य अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया। अनुबन्ध के मुताबिक हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज, चिन्हित चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु 50 हेल्थ एटीएम मुहैय्या करेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम के होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने आशा व्यक्त है कि, केदारखण्ड की तर्ज पर मानसखण्ड हेतु भी सीएसआर के अन्तर्गत ये सेवाएं हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज द्वारा जनहित में प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना समेत कई गणमान्य उपस्थिति रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.