Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाएं सम्मानित। - Separato Spot Witness Times
राष्ट्रीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाएं सम्मानित।

देहरादून 18 मार्च 2023

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। रेसकोर्स देहरादून में महिला आयोग द्वारा आयोजित “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कर कर रही लगभग 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया । जिसमें सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाओं, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली उत्कृष्ट महिलाओं को आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय कुलपति- डॉ सुरेखा डंगवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष – डॉ गीता खन्ना, पूर्व विधायक केदारनाथ- आशा नौटियाल, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल व उपाध्यक्ष ज्योति साह, सायरा बानो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ व उत्तराखंड की पहचान गौरा देवी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सुरेखा डंगवाल ने कहा कि जहां जहां महिलाओं ने नेतृत्व किया वहां वहां विजय पताका फहराई है। आज हमें अपनी ताकत को पहचान कर देश की सामाजिकता और आर्थिकी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा महिलाओं को आज विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज की महिला स्वतंत्रता की परिभाषा को पश्चिम की सभ्यता के आधार पर देखती है। जहाँ महिला को केवल एक वस्तु समझा जाता है। और अगर बात भारत की करे तो यहां महिला को देवी समझा जाता है हमे आज आवश्यकता है कि अपने संस्कारों और सभ्यता को भी पहचाने।

वहीं कार्यक्रम में पहुंची विशिष्ट अतिथि डॉ गीता खन्ना ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी। तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र भट्ट ने कहा कि महिलाए हमारी संस्कृति की धरोहर है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाएं समाज के हर पहलू में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे आ रही है। आज सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं ला रही है। जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संचालन महिला आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता व मीनाक्षी मैठाणी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश कोठारी, नीरू देवी, मधु भट्ट, साधना शर्मा, इंदुबाला, रजनी कुकरेती, सरिता गौड़, अनुराधा वालिया, माधवी गुप्ता व विभिन्न ग्राम प्रधान – पूनम चौहान, पूजा पाल, सुमन ज्याला, प्रेमलता नंदन सहित महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग से डीपीओ मोहित चौधरी, सीडीपीओ – तरुणा चमोला, शिखा कण्डवाल अंजना गुप्ता, मीना बिष्ट, एस आई संगीता नौटियाल, दयाराम सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दुर्लभ संदर्भ सामग्रियों की उपलब्धता से पूरे डोपिंग निरोधक समुदाय को अपनी परीक्षण क्षमताओं को सशक्त करने और दुनिया भर में खेल नीति में निष्पक्ष खेल को बढ़ावा मिलेगा:अनुराग सिंह ठाकुर।

Dharmpal Singh Rawat

सी-डॉट का दूरसंचार प्रसार और दूरसंचार सुरक्षा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य:केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट।

Dharmpal Singh Rawat

पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने पीलीभीत प्रशासन को दी चेतावनी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment