आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु गठित चयन समिति की हुई बैठक।
देहरादून 30 दिसंबर 2021,
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु गठित चयन समिति की एक बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जो 1 बजे अपराह्न से 6 बजे शाम तक चली । चयन समिति की बैठक में आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण के कई मामले सत्यापित किए गए । चिन्हीकरण हेतु जमा किए गए अनेक आवेदन पत्र वांछित मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण निरस्त किए गए।
इस बैठक में गैर सरकारी सदस्य पूर्व राज्यमंत्री विवेकानन्द खंडूरी, श्रीमती सुशीला बलूनी, ओमी उनियाल, जयप्रकाश उत्तराखंडी , श्रीमती सरोज डिमरी, जितेन्द्र अन्थवाल,आदि उपस्थित थे।
