November 8, 2026

इजरायल के राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने सबसे पहले विपक्ष के नेता गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित,

Delhi 08 November 2026,

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने किसी भी राजनीतिक पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की दशा में सबसे पहले विपक्ष के नेता गादी आइजेनकोट को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। गादी आइजेनकोट को सदस्यीय संसद के अधिकांश सांसदों का समर्थन प्राप्त है। बेंजामिन नेतन्याहू अभी तक कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ थे। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेसिडेंट इसाक हर्ज़ोग 8 नवंबर की शाम को राष्ट्रपति भवन पर गादी आइजेनकोट को ऑफिशियली सरकार बनाने के लिए अधिकृत करेंगे। इसके साथ ही उनको सरकार बनाने के लिए 28 दिन का समय होगा।

दी गई समयावधि के भीतर अगर आइजेनकोट सरकार का गठन नहीं कर पाते हैं, तो राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग उन्हें 14 दिनों तक की मोहलत अलग से भी दे सकते हैं। फिर भी अगर आइजेनकोट सरकार बनाने में असफल रहते हैं जाते तो इसके बाद बेंजामिन नेतन्याहू को सरकार बनाने मौक़ा दिया जा सकता है। राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने बताया कि, आइजेनकोट और नेतन्याहू को इस फ़ैसले के बारे में बता दिया गया है। इससे पहले, उन्होंने बुधवार और गुरुवार को ‘नेसेट’ (इज़राइली संसद) में जगह पाने वाली सभी पार्टियों के साथ बैठक में नई सरकार के गठन पर चर्चा की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब राष्ट्रपति ने सभी पार्टियों के साथ मीटिंग की तो उसमें ज्यादातर पार्टियों ने पहली प्राथमिकता आइजेनकोट के नाम को थी। उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए 120 सदस्यीय संसद के सांसदों से 67 की सिफारिशें मिलीं, जबकि नेतन्याहू को 46 सिफारिशें मिलीं। आइजेनकोट के साथ अधिकांश सांसदों का समर्थन मिलने के कारण ही उनको राष्ट्रपति ने गठबंधन बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने का सबसे पहले आमंत्रित किया है।

27 अक्टूबर को हुए चुनावों में बेंजामिन नेतान्याहू की लिकुड पार्टी ने 27 सीटें जीतीं हैं। जो किसी एक पार्टी को मिली सबसे ज़्यादा सीटें हैं। उनके गठबंधन को कुल 53 सीटें ही मिली हैं। जो संसदीय बहुमत के लिए ज़रूरी 61 सीटों के आंकड़े से 8 सीटें कम हैं। वहीं, आइज़ेनकोट की यशार पार्टी ने कुल 21 सीटें जीतीं और वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उनके गठबंधन के पास 48 सीटें हैं। इजरायल के अरब अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाली दो पार्टियों ने कुल 19 सीटें जीतीं और बैठक के दौरान आइज़ेनकोट का समर्थन किया। नेतान्याहू की लंबे समय से सहयोगी रही ‘यूनाइटेड तोराह जुडाइज्म’ (यूटेजी) पार्टी ने किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया है। इस पार्टी के पास 7 सीटें हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.