February 8, 2026

इराक के प्रधामंत्री मुस्तफा अल कदीमी के आवास पर विस्फोटक से ड्रोन हमला।

देहरादून 07 नवंबर 2021,
बगदाद: इराक के प्रधामंत्री मुस्तफा अल कदीमी के आवास पर विस्फोटक से भरा ड्रोन हमला हुआ है। यह हमला रविवार सुबह होने की खबर है। हालांकि, इराकी पीएम इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं।
इराकी सेना ने इसे पीएम की हत्या की कोशिश बताया है। हालांकि, अल अरबिया की खबर के मुताबिक, इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं।

इराकी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला कदीमी के बगदाद स्थिति आवास के ग्रीन जोन को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई ह

इराक के प्रधामंत्री मुस्तफा अल कदीमी के आवास पर रविवार सुबह विस्फोटक से भरे ड्रोन से हमला किया गया। हमले में प्रधानमंत्री कदीमी सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

इराकी सेना ने समाचार एजेंसी को बताया कि, यह हमला कदीमी के बगदाद स्थिति आवास के ग्रीन जोन को निशाना बनाकर किया गया। ईरान समर्थक सशस्त्र समूहों ने इराक में ग्रीन जोन के पास बीते मही औरने आए संसदीय चुनावों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री आवास के ग्रीन जोन इलाके में सरकारी इमारतें और विदेशी दूतावास हैं। यहां रहने वाले पश्चिमी देशों के राजदूतों ने बताया कि उन्होंने धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुनी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.