Recent Posts

February 9, 2026

एनयूजे (आई) के द्विवार्षिक सम्पन्न: तलवार अध्यक्ष और भारद्वाज महामंत्री निर्वाचित।

देहरादून 11 दिसंबर 2022,

एनयूजे (आई) के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें संजय तलवार अध्यक्ष तथा वीरेंद्र भारद्वाज निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी और संगठन के मुख्य सरंक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने एनयूजे (आई) के प्रान्तीय कार्यालय में इसकी घोषणा की है।

इस मौके पर मुख्य सरंक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने अध्यक्ष और महामंत्री को निर्वाचन पत्र सौंपे। प्रमुख उद्योग पति एवं समाज सेवी ड़ा.एस फारुख ने निर्वाचित पदाधिकारियों को नये कार्यकाल के लिए शुभ कामनाएं दी और संगठन हित मे बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने भी इस मौके पर विचार रखे।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश जोशी, पूर्व महामंत्री सुशील त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कन्नोजिया, उपाध्यक्ष काशी राम सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, निशांत चौधरी, हरिद्वार, सतीश जोशी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, रवि अरोड़ा, शूरवीर सिंह कठैत, अमन कन्हेरी, राजू वर्मा, हर्ष निधि शर्मा, रवि अरोड़ा,संदीप जन्धारी, दिनेश जोशी, रमेश यादव, अतुल शर्मा, आशीष पांडे, नारायण सिंह रावत, शेर सिंह सितारगंज , शैलेंद्र कुमार सिंह, जफर अंसारी, सतीश कुमार मुकुल आर्य, राजेंद्र अधिकारी, प्रमोद बमेटा, भगवान सिंह गंगोला नैनीताल, अमन कटारिया तथा राजू वर्मा देहरादून मौजूद थे।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.