February 9, 2026

कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा:10 मई को मतदान।

देहरादून 29 मार्च 2023,

दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। राज्य में चुनावी प्रक्रिया 24 मई से पूर्व संपन्न की जाएगी।चुनाव की घोषणा के साथ ही कर्नाटक में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव करना उनका लक्ष्य है।

चुनाव आयोग के अनुसार 20 अप्रैल तक नांमाकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख होगी। 21 अप्रैल को नांमाकन पत्रों की जांच, 24 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नांमाकन पत्र वापस ले सकेंगे। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटों के लिए चुनाव कराए जाने हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.