March 6, 2026

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्षोल्लास से बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाया।

देहरादून 14 मार्च 2022,

उत्तराखंड : लोक पर्व फूलदेई के पावन अवसर पर आज सुबह कुछ बच्चे फूलदेई मनाने सीएम आवास पहुंचे और फूलों से सीएम आवास की देहरियां पूजीं। बच्चों ने देहरी (घर की चौखट) पर फूल और चावल अर्पित कर फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार, तुमार देली में बार-बार नमस्कार’ गीत गाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने बच्चों को शगुन दिया और हर्षोल्लास से बच्चों के साथ फूलदेई पर्व मनाया।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर ट्वीट के जरिए शुभकामना देते हुए कहा कि, समस्त प्रदेशवासियों को लोकपर्व फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि के प्रत्येक लोकपर्व में लोकमंगल और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश जुड़ा रहता है। फूलदेई पर्व भी हमें प्रकृति का आभार व्यक्त करने एवं अपने जीवन में वसन्त ऋतु की भांति सदैव खुशहाली का संदेश देता है। आज पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान फूलदेई एवं विभिन्न मंगल गीतों के गायन द्वारा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.