February 5, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को शुभ मुहूर्त वृष लग्न में सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर खोल दिए गए।

देहरादून 06मई 2022,

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को शुभ मुहूर्त वृष लग्न में सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर खोल दिए गए। आज से श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस दौरान मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।

आज वृष लग्न में प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल गये है। कपाट खुलते ही श्री केदारनाथ भगवान के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से जागृत किया गया और श्रृंगार दर्शन शुरू हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहला रूद्राभिषेक किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने धाम पहुंची। पारम्परिक पूजा अर्चना के साथ बाबा की डोली को मंदिर के समीप विराजमान किया गया है।

इस अवसर पर पुजारियों व वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ सफाई कर पूजा अर्चना की । सेना की बैंड , पारम्परिक वाद्य यंत्रों, और केदार बाबा के उद्घोष से केदार धाम गुंजायमान हो उठा।

मुख्यंमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपत्नीक श्री केदारनाथ धाम पहुँचे। उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की व चार धाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि में स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर केदारनाथ धाम के रावल भीमशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग, श्री बद्री केदार नाथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह समेत वेदपाठी, आचार्यगण मौजूद रहे।

 

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.