कोविड-19 अपडेट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय।
 
        देहरादून 24 फरवरी 2022,
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 176.52 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,48,359 है।
सक्रिय मामलों की दर 0.35 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.46 प्रतिशत है।
पिछले चौबीस घंटों में 30,009 लोग स्वस्थ हुए हैं।
अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,22,19,896 है।
विगत 24 घंटों में 14,148 नए मामले सामने आए हैं।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.22 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.60 प्रतिशत है।
अब तक 76.35 करोड़ जांच की जा चुकी हैं।
बीते चौबीस घंटों में 11,55,147 जांच की गई।

 
                         
                 
                 
                 
                 
                 
                