देहरादून 01 मार्च 2022 ,
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 177.70 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 92,472 है।
सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.59 प्रतिशत।
बीते चौबीस घंटों में 16,864 लोग स्वस्थ हुए हैं।
अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,23,24,550 है।
पिछले 24 घंटों में 6,915 नए मामले सामने आए हैं।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.77 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.11 प्रतिशत है
अब तक 76.83 करोड़ जांच की जा चुकी है।
बीते चौबीस घंटों में 9,01,647 जांच की गई है।