देहरादून 16 फरवरी 2022,
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 173.86 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,70,240 है।
सक्रिय मामलों की दर 0.87 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.94 प्रतिशत है।
बीते चौबीस घंटों में 82,988 लोग स्वस्थ हुए हैं।
अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,18,43,446 है।
पिछले 24 घंटों में 30,615 नए मामले सामने आए हैं।
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 2.45 प्रतिशत है।
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 3.32 प्रतिशत है।
अब तक 75.42 करोड़ जांच की जा चुकी हैं।
बीते चौबीस घंटों में 12,51,677 जांच की गई।