February 5, 2026

गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल आप प्रत्याशी : मनीष सिसोदिया।

देहरादून 17 नवंबर 2021

उत्तरकाशी: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी से गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि , कर्नल अजय कोठियाल के रुप में गंगोत्री के मतदाताओं को एक अच्छा विकल्प मिला है। कोठियाल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में एक मानक स्थापित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, गंगोत्री विधानसभा के लोगों ने कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस पर भरोसा जताया है। लेकिन दोनों पार्टियों ने यहां के लोगों को दुखी किया है। सिसोदिया ने कहा कि कोठियाल जिस समय राजनीति में भी नहीं थे, उस वक्त भी उन्होंने उत्तराखंड व गंगोत्री के लोगों के लिए निस्वार्थ रूप से काम किया है।

आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता के बाद उत्तरकाशी में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जनसभा के दौरान कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पत्रकार वार्ता में कर्नल अजय कोठियाल, कर्नल सुनील कोटनाला, राजीव चौधरी पुष्पा चौहान आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.