October 31, 2025

चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देहरादून अक्टूबर 2021,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है।

इस अभियान में विशेषज्ञों के 25 सदस्यों को चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा। दल । दल पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का काम करेगा। इस अभियान को सम्पन्न करने में अभियान दल को लगभग 50 दिन का समय लग जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे पास उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने के लिए एक युवा बल है। यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता उत्पन्न करने, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पर सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव श्री युगल किशोर पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर, अपर निदेशक श्री विवेक सिंह चैहान, अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.