चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान ने लद्दाख में बहुत करीब से उड़ान भरी:भारत ने विरोध दर्ज कराया।
देहरादून 09 जुलाई 2022,
दिल्ली: चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूर्वी लद्दाख में विवाद वाले क्षेत्र के बहुत करीब से उड़ान भरी है। भारतीय रक्षा सूत्रों ने बताया कि चीन का फाइटर जेट इस क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के काफी नजदीक आ गया था। चीन की इस हरकत से सीमा पर एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है. भारतीय वायुसेना ने तुरंत ही इसे लेकर विरोध दर्ज कराया।
सूत्रों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में यह घटना पिछले महीने जून के आखिरी हफ्ते में हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चीनी लड़ाकू विमानों ने भारतीय फौज के करीब उड़ान भरी।
सीमा क्षेत्र में तैनात स्वदेशी राडार ने भी इसे कैच किया था। सूत्रों ने कहा कि संभावित हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का पता चलने के तुरंत बाद भारतीय वायु सेना सक्रिय हो गई थी। चीन अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहा है, लेकिन भारतीय जवान हमेशा सतर्क रहते हैं।
