Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022″ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

देहरादून 06 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: राजपुर रोड देहरादून स्थित स्थानीय होटल में दैनिक जागरण समाचार पत्र के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जागरण एक्सलेंस अवार्ड 2022” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सम्मानित होने वाले लोग समाज हित में व्यक्ति नहीं संस्था की तरह है। इस प्रकार के आयोजन समाज को दिशा देने के साथ ही संस्कार और संस्कृति से परिचित कराने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसमें सबकी भागीदारी होगी। उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी है, इस दिशा में हम सबकी भूमिका भी बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 08 वर्ष के कार्यकाल में सवा लाख करोड़ रूपए से अधिक की परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री जी के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। उसमें भी करोड़ो लोग यहां आयेंगे। यहां आने वाले यात्री वृक्षारोपण में भी सहयोगी बन सकते हैं। यह उनका पर्यावरण संरक्षण में योगदान होगा

 

 

Related posts

उत्तराखंड: सशक्त भूकानून और मूल निवास की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Dharmpal Singh Rawat

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को नसीहत, बोले- संयम के साथ रखनी चाहिए बात

डाकपत्थर बैराज से यमुना में छोड़ा गया 1.23 लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment