February 5, 2026

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा।

देहरादून 09 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा को सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक खजानदास, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा भी थे।

मंगलवार को सुबह शिवाजी धर्मशाला देहरादून से भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा को टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली गई हैं। पिछले कई वर्षों से यह परम्परा चल रही है जहां पर राजस्थान से कारीगर आकर भगवान शिव की भव्य झांकियां निकालते हैं। शोभा यात्रा सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकली और पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों, हिन्दू धार्मिक संगठनों और नेताओं ने अनेक स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया और फल मिठाइयां बांटी।

इस शोभा यात्रा पर पहली बार हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस पुष्प वर्षा के लिए तीन बार हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा सहारनपुर चौक, घंटाघर और टपकेश्वर महादेव मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई। मंदिर ट्रस्ट ने प्राइवेट निजी हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा कराई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरी महाराज ने कहा कि यह हिन्दू धर्म विशेषकर शिव भक्तों के लिए गौरव की बात है कि आसमान से शोभायात्रा और टपकेश्वर महाराज पर सावन मास के समापन के उपलक्ष्य में पुष्प वर्षा हुई।

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.