February 5, 2026

डोईवाला क्षेत्र पंचायत की बैठक।

देहरादून 17 जनवरी 2023,

डोईवाला ब्लॉक सभागार मे आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बृजभूषण गैरोला विधायक डोईवाला, झरना कामठान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने की।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि, एसी बैठक महत्वपूर्ण होती है जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्या रखते है।

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों का कड़े निर्देश देते हुए कहा कि , जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं व शिकायतों को अक्षरशः अंकित करते हुए निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करेंगे।

ब्लाॅक प्रमुख भगवान सिंह ने क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव की मूलभूत समस्या यथा बिजली की अघोषित कटौती, सिंचाई, पेयजल और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी समस्याओं को भी बैठक में रखकर समाधान करने की मांग की।

बैठक में उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शंभाली गुरूंग, सहकारिता से सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, विद्युत विभाग से विजय कुमार, सिंचाई विभाग, लोनिवि, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संस्थान, उद्यान आदि समस्त विभागों के अधिकारी कार्मिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.